नवीन व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने आज डीओ एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी लंबित समस्याओं एवं मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
कवर्धा,,, प्रशिक्षण कल्याण संघ ने ज्ञापन सौंपकर प्रमुख रूप से व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मई-जून जुलाई तीन माह के लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान, PAB 2025-26 में स्वीकृत ₹1,000 प्रतिमाह की मानदेय वृद्धि की लंबित ₹12,000 वार्षिक राशि का भुगतान तथा आगामी अनुपूरक बजट में आवश्यक राशि का प्रावधान करने की मांग रखी गई। इसके साथ ही सेवा सुरक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा व्यवस्था में स्थायी नीति बनाने की मांग भी की गई।
जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार यादव ने कहा, “व्यावसायिक प्रशिक्षक वर्षों से पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं। हमारा लंबित मानदेय और स्वीकृत इंक्रीमेंट की राशि तत्काल जारी की जानी चाहिए।”
जिला पूर्व अध्यक्ष श्री संगम दुबे ने कहा, “सरकार द्वारा स्वीकृत राशि का लाभ प्रशिक्षकों को मिलना उनका अधिकार है। अनुपूरक बजट में राशि का प्रावधान कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।”
संघ ने स्पष्ट किया कि व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों के समाधान तक संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ठाकुर सचिव सतीश चंद्रवंशी मीडिया प्रभारी शुभम गुप्ता सुरेश प्रजापति और साथ में वीटी साथियों में संगम दुबे ,जुनैद ,विमल यादव , प्रियंका जंघेल सुमन ,चेष्टा पाण्डेय ,दीपक ,लोकेंद्र , एस कुमार , समस्त 75 व्यावसायिक प्रशिक्षक आज उपस्थित रहे हैं|
यह जानकारी
जिला कार्यकारणी संघ कबीरधाम
अध्यक्ष
धनंजय कुमार यादव ने दी।
