‘नेशनल यूथ वर्कशॉप इंडिया’ में इंटक प्रतिनिधियों ने किया सहभागिता

बचेली। इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन की ओर से गोवा के कोलंगुट स्थित होटल फेयरफील्ड मैरियट में 18 एवं 19 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय ‘नेशनल यूथ वर्कशॉप इंडिया’ में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) की ओर से श्री निर्भय सेन एवं सुश्री एस.एन. चंद्रकला शामिल हुए।

कार्यशाला का उद्देश्य युवा श्रमिकों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, श्रमिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी को प्रभावी बनाना रहा। इस दौरान बदलते औद्योगिक परिवेश में श्रमिक संगठनों के समक्ष मौजूद चुनौतियों और युवाओं की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया के श्री यून ह्यौवोन एवं इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन साउथ एशिया के सचिव श्री आशुतोष भट्टाचार्या ने प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला में युवा नेतृत्व को श्रमिक आंदोलन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए नई पीढ़ी को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *