जेसीआई इंडिया ज़ोन 27 द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में मल्टी एलओ मीटिंग का आयोजन



रायपुर, 16 अगस्त 2026: जेसीआई इंडिया ज़ोन 27 द्वारा विमतारा हॉल, शांति नगर, रायपुर में मल्टी एलओ मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई इंडिया के 2026 राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीपी भरत एन. आचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जेसीआई ज़ोन 27 के सभी स्थानीय संगठनों के अध्यक्ष, ज़ोन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही जेएफपी सीए प्रणव लाठ (ज़ोन अध्यक्ष, ज़ोन 27), जेसी मानव अग्रवाल (ज़ोन सचिव एवं एनपी विजिट टूर समन्वयक) तथा जेसी अमन अग्रवाल (अध्यक्ष, एनपी मीट, छत्तीसगढ़ क्षेत्र) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जेसीआई इंडिया सेनेट बोर्ड के डायरेक्टर एवं छत्तीसगढ़ जेसीआई के मार्गदर्शक पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में युवाओं के नेतृत्व विकास, नेटवर्किंग एवं सामाजिक योगदान पर जोर देते हुए सदस्यों को संगठन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संवाद एवं विचार-विनिमय का अवसर सभी अध्यक्षों एवं सदस्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *