बैडमिंटन के जरिए नेत्रदान के प्रति जागरूकता


जगदलपुर बस्तर कलेक्टरआकाश छिकारा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय बसाक के आदेश अनुसार नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 80 छात्र-छात्राओं ने पार्टिसिपेट किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आंख की सुरक्षा एवं उचित देखभाल के प्रति प्रेरित करना था। इस दौरान विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया की मृत्यु के बाद आंखों का दान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है। नेत्रदान एक महान सामाजिक एवं मानवीय कार्य है जिसके माध्यम से कर्नियल से पीड़ित व्यक्ति को दृष्टि प्रदान करने में सहायता मिल सकती है। इसी कारण नेत्रदान महादान का संदेश समाज में प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना आवश्यक है। विद्यार्थियों को समझाया गया कि नेत्रदान के संबंध में फैली भ्रांतियां दूर करना भी जरूरी है। नेत्रदान के लिए व्यक्ति एवं परिवार को उसके महत्व की जानकारी होना चाहिए। मृत्यु के पश्चात समय पर संबंधित नेत्र बैंक स्वास्थ्य संस्था को सूचना देना महत्वपूर्ण होता है। नेत्रदान के लिए परिवार की सहमति एवं निर्धारित चिकित्सा की प्रक्रिया का पालन किया जाता है। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. सरिता थॉमस, डॉ. धर्मेंद्र देवांगन, नेत्र सहायक अधिकारी दयानंद पटेल, दिव्या पांडे गायत्री कॉमडी एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा एवं सचिव राजेश त्रिपाठी और वैभव गोयल, राज प्रधान, आकाश मटलानी, रमेश और विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित थे। बालक वर्ग अंडर 12 सिंगल तनिष्क रनर चेरी
बालक वर्ग अंडर 14 सिंगल ऋषि रनर वंश
बालिका वर्ग अंडर- 13 सिंगल अपूर्व रनर वेदिका पटेल सहित सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *