साक्षरता दिवस के अवसर पर निकली जागरूकता रैली
जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मांझीगुड़ा में साक्षरता एवं शिक्षा के प्रति जनजागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा साक्षरता विषय पर निबंध लेखन, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , विद्यार्थियों ने प्रेरक नारों एवं संदेशों के माध्यम से “हर व्यक्ति साक्षर, तभी समाज सशक्त” का संदेश रैली के माध्यम से दिया।
इस अवसर पर प्रधान पाठक पी. जी. राव, संकुल समन्वयक भीमेन्द्र सेठिया, महेश सेठिया, अर्चना टोप्पो, सुखदेई बाकडे, शशि किस्पोट्टा, कमल बेसरा, राखी देवांगन, श्रीमती यशोदा बघेल, अभिषेक बघेल, अंजली,संतुला, मंगली बाई, नीलेश नाग, राजेन्द्र नाग,बुदो नाग,सहित शिक्षकगण एवं पालकगण उपस्थित रहे।
प्रधान पाठक पी. जी. राव ने कहा कि साक्षरता व्यक्ति के आत्मविश्वास, अधिकार-बोध और आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी है। रैली के माध्यम से समाज में शिक्षा के महत्व तथा प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने का संकल्प दोहराया गया।
