निकाय चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक

रायपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर विभिन्न नगरीय निकायों के लिए पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्त पर्यवेक्षक अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में पहुंचकर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही स्थानीय कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *