आशीर्वाद का दीया’ से गांव-गांव तक पहुंचा जनभागीदारी और विकसित भारत का संदेश
‘
कवर्धा,,,17 सितंबर 2026। शाम ढलते ही कबीरधाम की धरती लाखों रोशनियों से जगमगा उठी। कहीं भोरमदेव मंदिर की पवित्र आभा में दीप जले, तो कहीं गांवों की गलियों, आवास कॉलोनियों, प्रमुख चैक-चैराहों और सार्वजनिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद के दीयों’ की कतारें दिखाई दीं। जिलेभर में लगभग 1 लाख 51 हजार दीपों के सामूहिक प्रज्ज्वलन के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को समर्पित यह दीपोत्सव कबीरधाम में व्यापक जनभागीदारी, सेवा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया।
कबीरधाम जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ में जिलेवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही विकसित भारत-2047 के निर्माण में जनभागीदारी के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल दीपों से हुआ रोशन
‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक, पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष आयोजन किए गए। भोरमदेव मंदिर प्रांगण, सरोदा बांध, बुढ़ा महादेव मंदिर प्रांगण कवर्धा, नवीन मेडिकल कॉलेज, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने भी अभियान में सहभागिता करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया।
पीएम जनमन गांवों से लेकर आवास कॉलोनियों तक दिखी जनभागीदारी
अभियान की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले के पीएम जनमन गांवों में सड़कों, सभी शासकीय कार्यालयों, नगरीय निकायों, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवास कॉलोनियों, अमृत सरोवरों एवं लखपति दीदी आजीविका केंद्रों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के इस अभियान से लोगों को जोड़ा गया। गांवों में स्थानीय नागरिकों, हितग्राहियों, महिला समूहों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
चयनित क्षेत्रों में हुआ वृहद आयोजन
जिले के चयनित 25 ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में विशेष रूप से वृहद आयोजन किए गए। इनमें नगर पंचायत, पालिका क्षेत्र, मिनीमाता चैक, महामाया मंदिर, गुरुनानक गेट एवं कैलाश नगर क्षेत्र, सुखाताल एवं बम्हनी क्षेत्र, मैनपुरी व बरपेलाटोला, पिपरिया, रबेली, बाजार चारभाठा, बिरकोना, नवघटा एवं राजानवागांव, चिल्फी व खैरबनाकला, जैतपुरी एवं बोड़ला क्षेत्र, तारेगांव जंगल, भोरमदेव (चैरा), बैजलपुर एवं पोड़ी, झलमला, रेंगाखारकला व खारा, सहसपुर लोहारा, सूरजपुरा जंगल एवं सिंगारपुर जंगल, महामाया मंदिर पंडरिया एवं रौहा, मैनपुरा, पाढ़ी एवं दुल्लापुर बा., कापादाह एवं किशुनगढ़, कोदवागोड़ान, कुकदूर तथा देवसरा एवं नेउर, कामठी एवं कुण्डा, दामापुर एवं रूसे, सेन्हाभाठा, पाण्डातराई, पलानसरी, जंगलपुर एवं मोहगांव, इंदौरी, झलमला, गुढ़ा एवं मरका, रणवीरपुर, रामपुर (ठाठापुर) तथा बीरेन्द्रनगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने एकत्र होकर दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपों की रोशनी से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र रोशन हुए और सेवा संकल्प अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
हितग्राहियों और सामाजिक संगठनों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की विशेष सहभागिता रही। प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने घरों एवं आसपास दीप प्रज्ज्वलित कर जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों, महिला समूहों, विभिन्न संस्थाओं तथा शासकीय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनभागीदारी को दिया जा रहा विस्तार
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से प्रदेश सहित कबीरधाम जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता से सेवा, समर्पण और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से अभियान की शुरुआत ने जिले में जनभागीदारी के व्यापक स्वरूप को प्रदर्शित किया।
