जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बीजापुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पत्रकार हितों के लिए सक्रियता बढ़ाने पर जोर

बीजापुर। जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बीजापुर की चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। प्रेस क्लब भवन में आयोजित बैठक में पत्रकार साथियों की सहमति से विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नाम तय किए गए।
नई कार्यकारिणी में के. संतोष कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। बी. गौतम राव एवं मुर्गेश शेट्टी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इरशाद खान सचिव, बसंत मांडवीकर सह-सचिव तथा प्रसून शर्मा कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
संगठन के संरक्षक मंडल में यायूब खान, सलाम खान, अशोक मिश्रा, अरुण शर्मा एवं ताटी नारायण को शामिल किया गया है। विशेष सलाहकार एवं अनुशासन समिति में कमलेश पैंकरा, गणेश मिश्रा, ईश्वर सोनी एवं आशीष पद्मावर को दायित्व दिया गया है।
इसके अलावा कुशल चोपड़ा को मीडिया प्रभारी, अभिलेश बघेल को कार्यालय प्रभारी, अयूब खान को संगठन मंत्री तथा सुरेश परतागिरी को संगठन सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में समैया पागे, गुप्तेश्वर जोशी, दीपक मरकाम एवं संजय लिखितकर को शामिल किया गया है।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने तथा प्रेस क्लब की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान आगामी कार्ययोजना और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के. संतोष कुमार ने कहा कि जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बीजापुर पत्रकारों की एकजुटता, गरिमा और हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों के सहयोग और सहभागिता से आगामी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *