विजयादशमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की पूजा-अर्चना, रावण दहन कार्यक्रम में हुए शामिल

कवर्धा,,,20 अक्टूबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा आज विजयादशमी के पावन अवसर पर कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित छीरपानी कॉलोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने दशहरा पर्व की पारंपरिक मान्यताओं के अनुरूप भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होकर बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सपरिवार मां दुर्गा पंडाल में आरती में शामिल होकर माता बम्लेश्वरी की आराधना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। दशहरा उत्सव के दौरान श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि विजयादशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और न्याय की विजय का शाश्वत संदेश है। भगवान श्रीराम ने अपने आदर्श जीवन से मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाया है। रावण दहन हमें अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और बुराइयों को समाप्त कर सदाचार एवं सकारात्मकता को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दशहरा हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *