योगी जी का50 वी जन्म दिवस मनाया गया, हुए विभिन्न कार्यक्रम
कवर्धा :- गोरक्षा पीठाधीश्वर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ जी के 50वीं जन्मदिवस को –हिन्दू युवा वाहिनी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश प्रभारी एवं संयोजक हरिहर नाथ योगी महाराज के आदेशानुसार, महामंत्री अनुराग शर्मा के मार्गदर्शन में संभाग प्रभारी विनोद तिवारी जी के कुशल नेतृत्व एवं दिशा निर्देश में बस्तर संभाग के सभी जिलों, महानगर रायपुर एवं भिलाई जिला इकाईयो द्वारा , आम नागरिकों के बीच चौक चौराहो मे पंडाल लगाकरतथा, नगर के प्रमुख मंदिरों में जाकर, वृद्धाश्रम एवं गौशाला में जाकर सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों की उपस्थिति में बड़े धूमधाम से मनाई गई।

जिसमे कांकेर में हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदेश में प्रथम गौशाला का शुभारम्भ मुख्य केंद्र रहा. वृद्धाश्रम में फल, दूध एवं भोजन वितरण,सहित गौ पूजा एवं गौ सेवा कर मनाई गई.
दंतेवाड़ा इकाई द्वारा माँ दंतेश्वरी मंदिर में महिला समूह द्वारा सामूहिक रामायण पाठ के उपरांत नगर के चौक चौराहो में ठंडी छाछ वितरण कर मनाई गई,
वहीं जिला बस्तर इकाई द्वारा भी नगर के प्रमुख चौक में दिनभर ठंडा शरबत वितरण कर संध्या आतिशबाजी करते हुए मंदिर से शोभा यात्रा निकालकर मनाई गई ।

राजधानी रायपुर के सबसे प्रमुख मंदिर VIP रोड श्रीराम मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ, आरती, एवं प्रसाद वितरण कर बड़े ही हर्षल्लाश के साथ मनाते हुए ईश्वर से योगी जी के लम्बी आयु एवं भारतीय राजनीती, धर्म नीति के पटल पर सूर्य के समान देदीप्यमान होने की मंगल कामना की गई ।
इस अभूतपूर्व आयोजन में सभी अपने अपने जिलों के इकाई के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण के साथ वाहिनी की सभी मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की महिलाएं भी उत्साह पूर्वक शामिल हुई..
जिसमे जिला बस्तर से संभाग प्रभारी विनोद तिवारी मुख्य रूप से एवं परमेश राजा , प्रदीप गुहा जी, अविलाश भट्ट, रोहित आर्य, किरण नथानी, मेनका कश्यप आदि उपस्थित रहे।
दंतेवाड़ा जिले के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से – चंद्रकांत क्षत्रिय , कैलाश मिश्र, वीरेंद्र वर्मा, शुभम साहू, प्रशांत अग्रवाल, गणेश यादव एवं महिला समूह गण उपस्थित रहे.
कांकेर जिले में मुख्य रूप से भूपेश सिंहसार , मुकेश शर्मा जयवर्धन, वेद महंत, विकास यादव, मुकेश धाकड़, नीरज,, बलराम, मनोहर, गुलाब, शिवम, योगेश, एवं बुलबुल वैद्य शामिल रही । वहीं रायपुर महानगर के उत्सव में – प्रमुख रूप से सागर गोयल जी, आकाश पांडे, हिमांशु शर्मा, विक्रम बाघ, विकास शुक्ला, रीता वैष्णव, मीना देशमुख, भूमिका साहू, पुष्पा साहू आदि लोग उपस्थित रहे.
वहीं भिलाई में रामप्रताप के नेतृत्व में शुभ कार्य का आयोजन किया गया।
हिन्दू युवा वाहिनी छत्तीसगढ़ की सभी जिला इकाई इस सुअवसर पर प्रदेश एवं देश की समस्त जनता को मंगल शुभकामनायें सहित हार्दिक बधाई देती हैं । जानकारी प्रदेश प्रभारी एवं संयोजक – योगी हरिहर नाथ, गोरक्ष नाथ मंदिर मानुडोंगर, कवर्धा द्वारा दी गई।
