मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण सम्पन्न
भोपालपटनम :- जिले के भोपालपटनम विकास खण्ड के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी जिला बीजापुर के निर्देशन में विकासखण्ड श्रोत समन्वयक कार्यालय भोपालपटनम में विकासखण्ड स्तरीय तीन दिवसीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बी. नागेश के कर कमलों से प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। मास्टर ट्रेनर (एसआरजी) कमलेश ध्रुव (स.ख.शि.अ.) एवं अरब खान (व्याख्याता) के द्वारा विकासखण्ड भोपालपटनम के 19 संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं प्रत्येक संकुल से एक शिक्षक कुल 38 प्रतिभागियों को उक्त प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण में आपातकालीन आपदा – विपदा से बचने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विपदाओं एवं आपदाओं से निपटने के लिये घायलों को तत्काल स्ट्रेक्चर बनाकर ले जाना, लिफ्ट बनाकर पीड़ित को अस्पताल या सुरक्षित स्थान पर पहुचाना, आग लगने पर बचने के उपाय, भूकम्प आने पर की जाने वाली सावधानिया, बाढ़ एवं अतिवृष्टि के समय के कार्य, बिजली गिरने की संभावित बचने की सावधानियां, मधुमक्खी काटने पर उपचार सर्पदंश की पहचान एवं उपचार, जल प्रबंधन एवं स्वच्छता, पेयजल, हाथ धुलाई, शालाओं में संरचनात्मक एवं गैर संरचनात्मक संसाधनों के माध्यम से खतरों से निपटने के उपाय, बाल यौन उत्पीडन, लैंगिक शोषण से बच्चों को जागरूक करना, शरीर के गुड़ टच एवं बैंड टच की जानकारी एवं संविधान के तहत बच्चों के बाल अधिकार की पहचान, सायबर बुलिंग अभिव्यक्तिया, सार्वभौमिकता एवं अन्य सुरक्षा के बिन्दुओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। उक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सभी सुरक्षात्मक बिन्दुओं पर अभिनय के द्वारा बताया गया। जिससे कि बच्चे भी आसानी से आने वाले आपदाओं एवं विपदाओं को समझ सके। इस प्रशिक्षण के अगली कड़ी में सीएसी के द्वारा शालाओं के समस्त शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जावेगा। शिक्षक बच्चों को अभिनय से यह जानकारी स्कूलों में देंगे। इस प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रमोद ठाकर (जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर) एम.व्ही राव (सहायक परियोजना अधिकारी RMSA). मिर्जा खान बीआरसी श्रीनिवास एटला (ए.पी. सी. बीजापुर) उपस्थित थे।
