स्वामि: सदानंद सरस्वती जी दो दिनी कवर्धा जिले के प्रवास पर

कवर्धा :- कवर्धा श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री चंद्रप्रकाश उपाध्याय कवर्धा ने बताया कि परम पूज्य ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य श्री स्वामि: स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के उत्तराधिकारी परम पुज्य स्वामि: श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज 14 जून को मध्यान्ह 2 बजे परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर, जिला – नरसिंगपुर से बोड़ला (कबीरधाम) हेतु सड़क मार्ग से प्रस्थान व्हाया (झोतेश्वर, धुमा, कहानी, घसौर, महराजपुर (मंडला), बिछिया, चिल्फी, बोड़ला) शाम 7 बजे बोड़ला आगमन रात्रि विश्राम श्री लोकेश केशरवानी के निवास बोडला में करेंगे ।

15 जून को प्रातः दर्शन, दीक्षा पश्चात् मध्यान्ह 12 बजे, भोरमदेव हेतु प्रस्थान भोरमदेव मंदिर में पुजन अभिषेक पश्चात् 1:30 बजे भोरमदेव से ग्राम – नेऊरगांव (खुर्द) हेतु प्रस्थान। ग्राम – नेऊरगांव में नवनिर्मित श्री रामजानकी मंदिर में दर्शन पश्चात् श्री चिंताराम चंद्रवंशी (यजमान) के निवास में पादुका पुजन धर्मसभा को संबोधित कर शाम 4 बजे, ग्राम – नेऊरगांव (खुर्द) से जबलपुर हेतु प्रस्थान। रात्रि विश्राम बगलामुखी मंदिर सिविक सेंटर जबलपुर प्रवास में रहेंगे अत: अधिक से अधिक संख्या में सभी सनातनी हिन्दू भाई पूज्य स्वामि: जी के दर्शन लाभ प्राप्त करने हेतु समयानुसार पहुंचे ।यह जानकारी मीडिया प्रभारी देवदत्त दुबे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *