जरीफ खान ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टीम की ओर से लेंगे हिस्सा, जनसंपर्क विभाग में सहायक संचालक के रूप में हैं पदस्थ
रायपुर :- जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक जरीफ खान ऑल इंडिया ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टीम की ओर से भागीदारी करेंगे। जरीफ का चयन टेबल टेनिस खेल के छत्तीसगढ़ के सिविल सर्विसेस टीम में हुआ है। वे आगरा में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 24 से 28 जून के मध्य होगी।

जरीफ ने आज राजधानी के माधव राव सप्रे स्कूल में राज्य स्तरीय सिविल सर्विस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों के टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के इतिहास में पहली बार किसी जनसंपर्क अधिकारी को सिविल सर्विसेस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। इसके लिए छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने जरीफ की उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
