“सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा में शिक्षकों का हुआ सम्मान”
कवर्धा :- कलेक्ट्रेट स्थित ‘सियान जतन’ में 5 सितंबर को सीनियर सिटीजन समिति ने नई पहल करते हुए अपने 18 सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्यों का श्रीफल,पेन और गुलाब का फूल भेंट कर सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में बी पी गुप्ता, जी आर चन्द्रवंशी के एल चौधरी(सभी सेवा निवृत्त प्राचार्य), सुखीराम चंद्रवंशी, अरुण आमदे, महेश आमदे, नरेंद्र चन्द्रा, आदित्य कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, प्रकाश गुप्ता, आई आर यादव, रामशरण चन्द्रवंशी, एम जे खान(सभी सेवा निवृत्त व्याख्याता), मोटघरे जी, कैलाश तिवारी, बिसाहू प्रसाद पाण्डेय, संजय राठोर(प्रधान पाठक), एम आर महोबिया से.नि. सहायक जिला क्रीडा अधिकारी मुख्य अतिथि रामटेके जी मुख्य शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक कवर्धा थे एवं अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य मदन तम्बोली ने किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती मांभारती तथा डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया,और डॉ राधाकृष्णन की जीवनी पर तथा शिक्षक की महत्ता पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव,अरुण आमदे और एस एस जैन ने प्रकाश डाला।साथ ही आई आर यादव,आर के पाण्डेय,जी आर चन्द्रवंशी, सुखीराम चन्द्रवंशी,आर एस गुप्ता ने संबोधित किया। चन्द्रहास ठाकुर ने शिक्षकों पर केन्द्रित कविता सुनाई।मुख्य अतिथि रामटेके जी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान प्राचीन भारत से होते आ रहा है आपकी सेवाओं को समाज सदैव वन्दन करता है।मै आगामी वर्षों से शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम रखूंगा।कार्यक्रम के अध्यक्ष मदन तंबोली ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम में संरक्षक प्रेमचन्द जैन, नीरज मनजीत और सभी सदस्य उपस्थित थे।मंच संचालन जैन साहब तथा आदित्य श्रीवास्तव ने किया।आभार प्रदर्शन एस एस जैन ने किया।
