संत थामस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जाना यातायात नियमों , साइबर, गुड टच, बेड टच संबंधी जानकारी

बीजापुर :- पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत साहू के नेतृत्व में पुलिस सेंट्रल हाल बीजापुर में संत थामस इंग्लिश मिडियम स्कूल बीजापुर के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, गुड टच, बैड टच के साथ यातायात नियमों , सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, संकेतों व चिन्हों की विस्तृत जानकारी देते हुये यातायात रोड सेफ्टी सेल आरक्षक अवध सिन्हा ने कहा कि यातायात एक ऐसा विषय वस्तु हैं जिससे कोई भी व्यक्ति अछूता नहीं है, चाहे कोई कितना भी पढ़ा लिखा हो अनपढ़ हो, पैदल चलने वाला हो या ट्रक चलाने वाले हो सभी को अपने जीवन निर्वहन के दौरान यातायात से होकर गुजरना होता है इस दौरान इन नियमों की जानकारी के अभाव में दुर्घटनाएं घटित होती हैं । इन दुर्घटनाओं से बचाव हेतु चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात का संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना, प्रेशर हार्न का उपयोग ना करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, जेब्रा क्रॉसिंग, गुड सेमेरिटन, दुर्घटना के कारण व दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य, सड़क पर वाहन चलाने की सही तरीका के साथ यातायात के अनिवार्य, आदेशात्मक सूचक, चेतावनी व सूचनात्मक संकेतों से संबंधित जानकारी दिया गया।

जिला परिवहन अधिकारी किशन लाल मौहोर जी ने लाइसेंस बनवाने के नियम, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया । उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विनीत साहू के द्वारा बताया गया कि जानकारी के अभाव में दुर्घटनाओं घटित होती है इन दुर्घटनाओं से बचाव हेतु यातायात नियमों की जानकारी ही नहीं अपितु नियमों का पालन करना भी चाहिए ताकि उसके साथ अन्य सड़क प्रयोगकर्ता सहज, सुगम, व सुरक्षित तरीके से आवागमन कर सके । छ.ग. में प्रतिवर्ष लगभग 14,500 सड़क दुर्घटना होती है जिसमें से मृत्यु 4,500 लोग मारे जाते हैं एवं 13,000 लोग गंभीर रूप से घायल होते है, उसी प्रकार जिला बीजापुर में जनवरी से अगस्त 2022 तक 75 सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें 34 लोगो का मृत्यु हुआ है एवं 99 लोग गंभीर रूप से घायल हुई है। वर्ष 2021 की अपेक्षा मृत्यु दर में 18 प्रतिशत की वृध्दि हुई जो चिन्ताजनक है व अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं दोपहर 12ः00 बजे से रात्रि 21ः00 बजे के मध्य घटित हो रही है। जिले में अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं दोपहिया वाहन से हो रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *