दिगम्बर जैन समाज कापर्यूषण पर्व हुआ संपन्न

कवर्धा :- दिगंबर जैन समाज द्वारा दिनांक 31 अगस्त से 9 सितंबर तक जैन धर्म के महान पर्व पर्यूषण पर्व सानंद संपन्न किए गए। प्रातः काल में पूजन विधान एवं सायं काल में आरती, शास्त्र वाचन, उत्तम क्षमा, उत्तम मार्शल, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिन्चन एवं उत्तम ब्रह्मचर्य के विषय में मुनियों द्वारा दिए गए प्रवचनौ का पठन एवं भजन द्वारा आराधना एवं भक्ति की गई। सभी धर्मावलंबियों द्वारा यथा शक्ति उपवास, इकासना रात्रि भोजन का त्याग कर धर्म धारण किया गया।

बच्चों एवं बड़ों में भी धर्म प्रभावना बढ़ाने हेतु भजन, गायन, भजनों पर नृत्य एवं फैंसी ड्रेस एवं मनोरंजन हेतु कुर्सी दौड़ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों ने एवं बड़ों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया।

बच्चों में कुमारी तान्या जैन, कुमारी तृषा जैन एवं वंश जैन, बड़े बच्चों में आदित्य जैन, विवेक जैन , रौनक जैन एवं अन्य बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसके लिए सभी को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश जैन, दीपक जैन, अभय जैन एवं अमन जैन का विशेष योगदान रहा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अतिरिक्त सत्र न्यायधीश हिमांशु जैन का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *