जिले में एक बार फिर बारिश ने मचाया कहर,बाढ़ के पानी मे बहे लगभग पचास मवेशी, कुछ मवेशियों की हुई मौत,जिला मुख्यालय से सैकडों गाँवो का टूटा सम्पर्क

बीजापुर :- जिले में हो रहे अनवरत बारिश ने एक बार फिर कहर मचा रखा है, जगह जगह नदी नाले उफान पर होने से सैकड़ों गाँवो का सम्पर्क ब्लाक मुख्यालय व जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट चुका है । वहीं भारी बारिश से नदी नाले में आये बाढ़ में 50 मवेशियों के बहने की खबर आ रही है जिसमे कुछ मवेशियों की मौत भी हो गई है ।

जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मुशलाधार बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है वहीं नदी नाले के उफान पर होने से भोपालपटनम, गंगालूर, तोयनार मार्ग पूरी तरह से जिला मुख्यालय से कट चुका है । दूसरी ओर भारी बारिश के कारण पदेड़ा के कडेनार के लँकापरा में और चेकण्टी के पटेलपारा में नदी का पानी गांव में घुसने से वहां के ग्रामीण सुरक्षित जगह पर चले गए हैं । वहीं चिन्नाकवाली के रालापाल में बाढ़ के पानी मे लगभग 50 मवेशी बह गए हैं, जिनमे कुछ मवेशियों की मौत हो गई है । बारिश से पेदाकोरमा के दशरू मोडियाम व कमलेश मोडियाम, रेड्डी के आश्रित ग्राम जारगोया निवासी श्रीनाथ सहित मिड़ते के दो मकान को क्षति पहुंची है ।

बीजापुर जिला मुख्यालय के कोकड़ापारा नाले में अत्यधिक पानी होने से दो महिला और तीन बच्चों का सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है । बीजापुर भोपालपटनम मार्ग पर स्थित मोदकपाल नदी में बाढ़ होने से भोपालपटनम मार्ग भी बंद हो गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *