सर्व आदिवासी समाज के महाबंद को व्यापारियों का मिला समर्थन, स्वफूर्त बंद रखा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को
भोपालपटनम :- आरक्षण को लेकर आदिवासियों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया है।
आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर आज भोपालपटनम मुख्यालय में आदिवासी समाज ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया । 32 प्रतिशत आरक्षण के लिए अध्यादेश, आरक्षण को लेकर नारे लगाए गए है।
समाज के इस महाबंद में क्षेत्र के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखकर समाज को समर्थन दिया है। आदिवासी समाज का महाबंद पूरी तरह से सफल दिखाई दे रहा है सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद है। आवश्यक वस्तुओं जैसे पेट्रोल, मेडिकल व दूध विक्रय को बंद से अलग रखा गया है। आदिवासियों की इस रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोगो ने हिस्सा लिया है।
