डीएमएफ भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कलेक्टर को लिखा पत्र

बीजापुर। स्वास्थ्य विभाग में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विधायक विक्रम मंडावी ने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और स्थानीय अभ्यर्थियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है।
विधायक ने हॉस्पिटल कंसल्टेंट और पब्लिक हेल्थ कंसल्टेंट पदों के लिए पृथक आवेदन लिए जाने के बावजूद दोनों पदों की कौशल परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर अंतिम चयन सूची जारी करने पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विज्ञापन में न्यूनतम अंक की कोई स्पष्ट शर्त नहीं थी, फिर भी स्थानीय अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंक के आधार पर अनुत्तीर्ण किया गया।
पत्र में कहा गया है कि बीजापुर जिले के स्थानीय एवं योग्य अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने संबंधी विज्ञापन के निर्देशों का पालन नहीं हुआ। विधायक ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने तथा नए सिरे से पारदर्शी कौशल परीक्षा आयोजित कर स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *