जन्माष्टमी पर मांस-मदिरा दुकानें बंद कराने की मांग, यादव समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीजापुर। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले में मांस एवं मदिरा की दुकानों को बंद रखने की मांग को लेकर यादव समाज बीजापुर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम कलेक्टर विश्वदीप को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में यादव समाज ने उल्लेख किया कि आगामी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, शोभायात्रा, भजन-कीर्तन सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यादव समाज ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जन्माष्टमी के दिन धार्मिक भावनाओं और पर्व की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मांस एवं मदिरा की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए जाएं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना सकें।
ज्ञापन सौंपते समय यादव समाज अध्यक्ष धनुजय यादव, राऊत अध्यक्ष सदाशिव अलसा, जागर लक्ष्मैया, प्रताप यादव, भूपेंद्र यादव, एम गट्टया, जगदेव यादव, दयालु यादव, संतु राम यादव, पुरन यादव, रति राम यादव, सुखचंद यादव, रामधार यादव, लखेश्वर यादव, धर्मेद्र यादव घासीराम यादव समाज के पदाधिकारी एवं समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
