माओवादी माड़ डिवीजन एलओएस की महिला सदस्य ने किया समर्पण, एक लाख रुपये का इनाम था घोषित
बीजापुर :- जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत माड़ डिवीजन एलओएस सदस्या चैती पोड़ियाम पति बामन पोड़ियाम उम्र 40 वर्ष, निवासी तकिलोड हाल मरामेटा, थाना भैरमगढ़ द्वारा मंगलवार 11 अक्टूबर 2022 को पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना, उप पुलिस अधीक्षक तुलसी राम लेकाम के समक्ष माओवादियों की खोखली विचारधारा , जीवन शैली, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं प्रताड़ना से त्रस्त होकर तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्म समर्पण किया है ।छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण नीति के के तहत संगठन में धारित पड़ एलओएस सदस्या के पद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था ।
समर्पित महिला माओवादी वर्ष 2011 में माड़ डिवीजन अंतर्गत जाटलूर क्षेत्र में कृषि शाखा सदस्य के रूप में भर्ती किया गया था, जिसके बाद विभिन्न पदों में कार्य करते हुए वर्ष 2018 में जाटलूर एलओएस का कार्य दिया गया था । समर्पण के बाद उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत दस हजार नगद प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया ।
