कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभद्र टिप्पणी को लेकर थाने पहुंची भाजपा, भाजपा महिला कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया में किया था अभद्र टिप्पणी

बीजापुर – भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र टिप्पणी किये जाने को लेकर भाजपा ने थाने पहुंच प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

फेसबुक पर 14 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के महिला कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं ने अभद्र भाषा के साथ टिप्पणी करते हुए सारी सीमाएं लांघ दी है जिससे भाजपा आक्रोशित है और इस विषय को लेकर थाने पहुंच एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है,परन्तु इस पर थाना प्रभारी ने पुलिस हस्तक्षेप-अयोग्य अपराध का है उचित न्याय हेतु संबंधित न्यायालय की शरण में 155 सीआरपीसी के जरिये कोर्ट में परिवाद दायर करने की बात कही है।

भाजपा का कहना है कि कार्यकर्ताओं को विधायक व कांग्रेस पार्टी की खुली छूट है अन्य दल के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज करने की,कांग्रेस कभी भी महिलाओं का सम्मान नही की है,इस प्रकार का अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस की संस्कार हो सकती है परंतु इसे स्वीकार करने योग्य नही है एक आदिवासी महिला के साथ ऐसे टिप्पणी संस्कारहीन कार्यकर्ता होना दर्शाता है। ऐसे कार्यकर्ताओं पर पार्टी कार्यवाही करे और महिला सम्मान की सीख दें।

वहीं एक कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने पीड़ित आदिवासी महिला के जाति के मूल कार्य को लेकर उपहास उड़ाया है जो कि निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *