निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति के बैनर तले महाराष्ट्र मुलचेरा में विशाल जन सभा का हुआ आयोजन

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – निखिल भारत बंग समाज का सम्मेलन कार्यक्रम विवेकानंदपुर (मुलचेरा) महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्ष रंजीत साहा की अध्यक्षता में अयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण हालदार राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग न्यू दिल्ली एवं निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध विश्वास की मौजूदगी में एक विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में पूरे भारत के अनेकों राज्य से बंगाली समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए छत्तीसगढ़ राज्य के निखिल भारत बंग समाज के अध्यक्ष असीम राय,कांकेर जिलाध्यक्ष रवींद्रनाथ सरकार (रवि गोसाई), छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी के संरक्षक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद सरकार।प्रदेश संरक्षक निर्मल मंडल,प्रदेश संरक्षक सुकुमार विश्वास,प्रदेश संरक्षक डॉक्टर समीर गायन, प्रदेश संरक्षक भूपति एवं कार्यकर्ता ऋषिकेश देव नाथ आदि भी उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरुण हालदार के द्वारा पूरे भारत के विस्थापित बंगाली परिवारों के लोगों को अपने क्षेत्र में अनुसूचित (शिविलकास्ट) जाति का मान्यता को प्राप्त करने के लिए अपने राज्य स्तर एक जुट होकर प्रयास करें एवं पूरे भारत के बंगाली समाज के लोग संगठित होकर निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति के बैनर तले लड़ाई लड़ने का आह्वान करे और रास्ता प्रशस्त करते हुए भारत विभिन्न राज्य में इनके जाति के अधिकार नागरिकता के अधिकार देने का सभी पहलू पर भारत सरकार को संज्ञान दिलाते हुए हमारे अधिकार की जायज मांगो को पूरे करने के लिए धरना प्रदर्शन कर सरकार को मजबूर करें। कार्यक्रम को निखिल भारत बंग समाज के डॉक्टर सुबोध विश्वास ने भी सभा को सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *