तारलागुड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर घर आयुर्वेद हर दिन आयुर्वेद “का संदेश कार्यक्रम का आयोजन
बीजापुर :-आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित संचालनालयआयुष रायपुर एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी द्वारा निर्देशित शासकीय आयुर्वेद औषधालय-तारलागुड़ा के प्रभारी
डॉ. लक्ष्मीनारायण पटेल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तारलागुड़ा में जाकर छात्र-छात्राओं को एकत्र कर प्राचार्य शेखर वासम की उपस्थिति में एवं बालिका पोटाकेबीन के अधीक्षिका सुमन एवं कोटरंगी के उपस्थिती में आयुर्वेद के प्रति जन जागरूकता के बारे मे बताया गया हमारे रसोई घरों में आयुर्वेद की उपलब्धता दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के बारे में बताया गया तथा पाम्पलेट तथा दवा वितरण किया गया।

साथ में छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन कर आयुर्वेद के नारे लगवाये गये।
