भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का आरोप, युवा मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, ईडी के छापेमारी में करोड़ो रूपये घोटाले का पर्दाफाश,प्रदेश सरकार नौकरशाहों के माध्यम से भर रही अपनी जेब
बीजापुर – ईडी के छापेमारी से प्रदेश के नौकरशाहों से करोड़ो रुपये बरामद और करोड़ों का बंदरबांट होने का खुलासा के बाद युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े होने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
बीजापुर में विधायक निवास चौक के समीप भारी सुरक्षा बल तैनात के बीच युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया, युवा मोर्चा का कहना है प्रदेश में ईडी के छापे से खुलासा हुआ है करोड़ो रूपये का बंदरबाट प्रदेश सरकार के सहमति के बगैर संभव नही है, वह पैसा प्रदेश के जनता का है जिसे सरकार नौकरशाहों के साथ मिलकर अपना निजी जेब भर रही है। जिसका युवा मोर्चा विरोध करती है वही मुख्यमंत्री छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये और जेवरात के साथ पकड़े गए अधिकारियों के पक्ष में खड़े होकर उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं इससे प्रतीत होता है प्रदेश सरकार के इशारों में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।
युवा मोर्चा ने कहा है कोयला माफियाओं के साथ सरकार का रिश्ता है जो नियमों को शिथिल कर करोड़ो टन कोयला बेचा जा रहा है ईडी के बयान के मुताबिक प्रति टन कोयला से 25 रुपये का मुनाफा और एक दिन का 3 करोड़ तक अवैध कमाई किया जाता रहा वह पैसा कहां जा रहा है ये प्रदेश सरकार राज्य के जनता को बतायें। अब साफ जाहिर होता है मुख्यमंत्री भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में लगे हैं,चूंकि इन्ही के मदद से सरकार अपनी जेब भर रही हैं।
इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा, मंडल अध्यक्ष गोलू नाग,युवा मोर्चा जिला महामंत्री मैथियस कुजूर,जिलाराम राना,दीपक सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
