शहीद स्मृति दिवस पर देश की आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों के न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और शहीदों के परिजनों के द्वारा दी गई श्रधांजलि

बीजापुर :- शुक्रवार 21 अक्टूबर 2022 को पुलिस स्मृति दिवस पर ( 1 सितंबर 2019 से 31 अगस्त 2020 तक ) सम्पूर्ण भारत मे सशस्त्र एवं अर्द्धसैनिक बल के जवान जिन्होंने आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, उन शहीद जवानों को श्रधांजलि दी जाती है । उक्त अवधि में कुल 264 जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए । छत्तीसगढ़ से कुल 03 जवान शहीद हुए, जिला बीजापुर से 01 एसटीएफ आरक्षक एवं 01 सहायक आरक्षक शहीद हुए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना द्वारा शहीद जवानों की नामावाली का वाचन किया गया, वाचन के पश्चात नामावाली शहीद स्मार्कको अर्पित किया गया । शहीदों की याद में 02 मिनट का मौन धारण करने के उपरांत शहीदों को सलामी दी गई ।

इसके उपरांत क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं शहीदों के परिवार द्वारा शहीद स्मारक पर रीत एवं पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रधांजलि दिया गया । श्रधांजलि उपरांत विधायक विक्रम मण्डावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना शहीद परिवार से मुलाकात कर उन्हें सम्मान स्वरूप श्रीफल एवं साल भेंट किया गया । शहीद परिवार को उनके स्वत्वों के भुगतान के सम्बंध में जानकारी लेते हुए विश्वास दिलाया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हमें अवगत कराएं, आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए यथासम्भव प्रयास किया जायेगा । शहीद परिजनों के बच्चों को छात्रवृत्ति, शासन की योजनाओं का लाभ हेतु सम्बंधित लिपिक को छात्रवृत्ति आवेदन शिक्षा विभाग को भरकर दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

बीजापुर जिला अंतर्गत निवासरत शहीद जवान जिन स्कूल में अपनी शिक्षा ग्रहण किये थे उन स्कूलों उसूर, नैमेड, भैरमगढ़, मिरतुर, कुटरू, तोयनार, गंगालूर में शहीद जवानों को श्रद्धांजिल दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *