कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर 28 ने ली पार्टी की सदस्यता

कवर्धा :- छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति तथा कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश का दौर जारी है। कवर्धा विकासखंड के ग्राम खैरझिटीकला के 28 सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर की शक्रियता से कवर्धा विधानसभा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से पूरे क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बना है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता लगातार बढ़ते जा रहे है। इन दोनों नेताओं के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़कर हो रहे विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभा रहे है।
पवन चंद्रौल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के शासकीय निवास कार्यालय पहुंचे खैरझिटीकला के 28 नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का नाम इस प्रकार है:- भरत चंद्रौल, मदन चंद्रौल, नकुल चंद्रौल, नारद चंद्रौल, गणेश चंद्रौल, फागूराम चंद्रौल, तीजराम चंद्रौल, रमेश चंद्रौल, लाला चंद्रौल, संतोष चंद्रौल, रामजी चंद्रौल, फागू चंद्रौल, जीवन चंद्रौल, हरि कुमार चंद्रौल, कौशल चंद्रौल, जेठू चंद्रौल, गोकुल चंद्रौल, किशुन चंद्रौल, कंवल सिंह, जलेश चंद्रौल, नाथूराम चंद्रौल, मोहन साहू, चंपू चंद्रौल, ईश्वर साहू, रवि चंद्रौल, अमिताभ चंद्रौल, नर्मदा प्रसाद चंद्रौल एवं ज्ञानिक चंद्रौल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *