किसानों को ठगी से बचाने मंडी में किया जायेगा मक्का की खरीदी
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – क्षेत्र में रबी सीजन की मक्का खरीदी का काम व्यपारियों ने शुरु हो गया है। विगत वर्ष क्षेत्र के किसान मक्का खरीदी में सात करोड़ के ठगी का शिकार हो चुके है ऐसे में कृषि उपज मंडी पखांजूर में मक्का खरीदी की व्यवस्था की गई है।
इस संबध में मंडी सचिव पखांजूर विरेन्द्र दिल्लीवार ने बताया की किसान अपना मक्का ले मंडी परिसर आऐ यहां व्यपारियों से उनके मक्के की खरीदी कराई जाएगी। इस दौरान किसानों को व्यपारियों से नगद भुगतान करवाया जाऐगा। फसल ले कर आऐ किसानों को मंडी द्वारा और भी सुविधाऐं दी जाऐगी साथ ही फसल की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी मंडी की होगी। मंडी अध्यक्ष विकास मंडल ने भी क्षेत्र के किसानों से अपील की है की वे मंडी परिसर में ही फसल ला बेचे ताकि विगत वर्ष की तरह ठगी का शिकार न हो पाऐ। ज्ञात हो की विगत वर्ष स्थानिय व्यपारी द्वारा बाजार मूल्य से अधिक दाम दे कर किसानों से उधारी में मक्का खरीदा गया पर अंतिम समय में आठ करोड़ का भुगतान किसानों को नहीं किया गया। किसानों द्वारा पैसे के लिए कई दिनों तक आंदोलन किया पर यह राशि उन्हें अब तक प्राप्त नहीं हो पाई है।
