पुलिस पार्टी ने माओवादी केम्प किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक, वर्दी, माओवादी साहित्य और दैनिक उपयोग के सामान किया बरामद
बीजापुर :- जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत बड़े माओवादियों की सूचना पर एसटीएफ की टीम को नेशनल पार्क एरिया में रवाना किया गया था । इसी दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम को बरामद के निष्क्रिय किया गया वही पिल्लूर क्षेत्र में केम्प कर रहे माओवादियों पर हमला कर केम्प को ध्वस्त कर भारी मात्रा में विस्फोटक और सामान भी बरामद किया गया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम को 18 अप्रैल 2023 को माओवादी नेशनल पार्क एरिया कमेटी प्रभारी व डीव्हिसि दिलीप बेढ़ंजा, मांगी हूंगा सहित 20-25 माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर टेकामेटा, मरवाड़ा, सागमेटा, बड़े काकलेर, पिल्लूर की ओर रवाना किया गया था ।

इसी अभियान के दौरान 20 अप्रैल 2023 को पिल्लूर के दक्षिण में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम को टीम द्वारा निष्क्रिय किया गया । क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति को भांपते हुए माओवादी केम्प छोड़ कर भाग खड़े हुए, वहीं माओवादियों द्वारा क्षेत्र में पांच अलग अलग जगहों पर टेंट, झोपड़ी लगाया गया था जिसे जवानों ने ध्वस्त करते हुए केम्प से विस्फोटक, गन पावडर, डेटोनेटर, फ्यूज, तीर बम, टूल्स, भारी मात्रा में वर्दी, पिठु, माओवादी साहित्य, चार्जर, मेडिकल किट दवाई- इंजेक्शन, निडिल सीरीज एवं अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किया ।
