श्रीमद्भागवत कथा एवं रुद्रमाहायज्ञ को 113000 आमंत्रण कैलेंडर बाटने पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में हुआ नाम दर्ज

कवर्धा :- गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के एशिया हेड मनीष विश्नोई ने बताया श्रीमद्भागवत कथा एवं रुद्रमाहायज्ञ के आयोजक गणेश नेहा तिवारी द्वारा आयोजन को लेकर जो आमत्रंण पत्र (कैलेंडर) बाटा वह 1.13 लाख था जो अकल्पनीय है जिसके कारण गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में इसे दर्ज कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य के सम्मुख भरी सभा मे आयोजक को प्रमाण पत्र दे बैच लगाकर सम्मान दिया गया।

आपको बता दें कि धर्मनगरी कवर्धा में 7 से 15 मई तक होरहे श्री रूद्र महायज्ञ, श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह, श्री रामकथा और स्वामी रामदेव बाबा के सान्निध्य में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया है। गांव गांव और हर घर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *