ईडी की कार्रवाई पर चुप्पी, बदले जा सकते हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर :- मुख्यमंत्री निवास में मंत्रियों की बैठक लेने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ अलग -अलग बैठक लेती रहीं। सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व कोई बड़ा संदेश लेकर कुमारी शैलजा रायपुर आई हैं और कांग्रेस संगठन में बड़ा उलटफेर भी हो सकता है। चर्चा तो यह भी है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को बदला जा सकता है।
कांग्रेस के एक गुट का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की प्रबल संभावना है। राज्य में चल रही ईडी की छापेमारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रहस्यमयी चुप्पी से कांग्रेस आलाकमान भी हैरान है। ईडी सीधे प्रदेश की कांग्रेस सरकार को टारगेट कर रही है, लेकिन कांग्रेस प्रदेश संगठन की ओर से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है और न ही विरोध में आवाज उठाने की जरूरत भी महसूस की जा रही है। संगठन के दूसरे और तीसरे दर्जे के नेता कार्यकर्त्ता जरूर ईडी के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद किए हुए हैं। ऐसे में अब पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निशाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आना लाजिमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *