सीनियर सिटीजन द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेन्द् सिंह को दी भावभीनी विदाई
कवर्धा,,,पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह जी को सीनियर सिटीजन समिति द्वारा विदाई।।
किसी अधिकारी का शासकीय सेवा में एक स्थान पर पदस्थ होना कार्य करना और वहां से स्थानांतरण हो जाना एक सामान्य बात है, परंतु अपनी कार्यकुशलता एवं व्यवहार से जनता का मन जीतले एवं अपने सहयोगियों का भी मन जीतले ऐसा बहुत कम अधिकारियों के साथ होता है। जिन्होंने अपनी कार्यकुशलता एवं व्यवहार से जनता एवं सहयोगी कर्मचारी साथियों का मनजीत लिया । ऐसे अधिकारियों में किसी का नाम आता है जो जनता में भी लोकप्रिय रहे एवं सहयोगी साथियों में भी लोकप्रिय रहे वे हैं डॉ लाल उमेद सिंह जिनका जिला कबीरधाम से जिला बलरामपुर स्थानरण हुआ है।दिनांक 29 मई दिन सोमवार के दिन सीनियर सिटीजन समिति द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सियान जतन में भावभीनी विदाई दी गई ।
डॉ लाल उमेद सिंह के पहुंचने पर पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा कर एवं करतल ध्वनि से उपस्थित समस्त सदस्यों ने सम्मान किया , तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सदस्यों के साथ भारत माता एवं भगवान रामचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं मंत्रोचार के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ लाल उमेद सिंह का सम्मान समिति के अध्यक्ष श्री मदन तंबोली, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार गुप्ता श्री डी के श्रीवास्तव उपाध्यक्ष श्री सुखी राम चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष श्री बलदाऊ प्रसाद सोनी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा उन्हें हार पहना कर पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं तिलक लगाकर किया गया ।
कार्यक्रम के संचालन नगर के प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत व्याख्याता श्री आदित्य श्रीवास्तव द्वारा डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि आप के कार्यकाल में जिले में पुलिस व्यवस्था बहुत ही उत्तम रही साथ ही साथ जिले के युवाओं के लिए आपने खेल अकादमी और फोर्स अकादमी में विशेष रूचि लेकर जिले के कई युवाओं एवं युवतियों पुलिस विभाग में एवं सेना में अपना स्थान बनाया है साथ ही खेल के प्रशिक्षण में आपका विशेष योगदान रहा है। समिति के अध्यक्ष श्री मदन तंबोली जी कहाकि आप अपने सरल व्यवहार से हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहे हैं और उन्हें सुरक्षा एवं सहूलियत देने में हमेशा तत्पर रहे हैं।
स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि कबीरधाम जिले में जनता से उन्हें बहुत सहयोग मिला एवं जिस समय पूरे जिले में सांप्रदायिक वातावरण तनावपूर्ण था एक भय का वातावरण बना हुआ था, उस समय सीनियर सिटीजन समिति के सदस्यों द्वारा शांति मार्च की रैली निकालकर एवं शांति यज्ञ कर पूरे जिले के वातावरण को शांत करने में सीनियर सिटीजन समिति का बहुत बड़ा योगदान रहा। समिति ने अपना कर्तव्य निर्वहन कर अपनी समिति के नाम अनुरूप कार्य कर अपनी वरिष्ठता सिद्ध कर दी।
समिति के प्रांतीय सदस्य इंजीनियर एस एस जैन ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि डाक्टर उमेद सिंह जी दो बार इस जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे विषम परिस्थितियों में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपनी कुशल सूझबूझ से सफल रहे हैं। जितने लोकप्रिय आप जनता में रहे हैं उतने ही लोकप्रिय आप अपने सहयोगी साथी कर्मचारियों में भी रहे हैं । यह आप के उत्कृष्ट कार्य शैली को दर्शाता है। आप भविष्य में और उच्च पदों को प्राप्त करें , आपका भविष्य उज्जवल हो आपके परिवार में सुख शांति एवं वृद्धि ह़ो। यह प्रार्थना हम सब की है।
कार्यक्रम में शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर लाल उमेद सिंह जी को सम्मानित किया गया। कार्यस्थल से विदा लेते हुए जब डॉ लाल उमेद सिंह उपस्थित प्रत्येक सदस्य से गले मिलकर सम्मान एवं प्रेम से विदा हुए ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
