कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

कवर्धा,,,24 सिंतबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा जिला पंचायत कबीरधाम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के सभी शाखाओं में पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालयीन समय पर सभी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हो जिससे कि शासन की योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंच सके। विकसित भारत जी राम जी योजना शाखा का औचक निरीक्षण करते हुए जिले में योजना अंतर्गत ग्रामीण को मिल रहे रोजगार की जानकारी ली गई। प्रगतिरत निर्माण कार्यों में मजदूरी भुगतान की स्थिति तथा नए कार्यों की स्वीकृति पर दिशा निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शाखा का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री जनमन आवास, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास के तहत निर्माणधीन आवासों की जानकारी ली गई। समय पर आवास का लाभ हितग्राहियों को प्राप्त हो इस हेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण एवं आकांक्षी विकासखंड बोड़ला अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल द्वारा दी गई। औचक निरीक्षण के दौरान पंचायत शाखा में ग्राम पंचायतों द्वारा हो रहे टैक्स कलेक्शन, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल की एंट्री एवं मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, प्राधिकरण योजना सहित अन्य निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। स्थापना शाखा सहित जिला पंचायत परिसर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत सहित सभी योजनाओं के शाखा प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *