बेबस और लाचार भाजपा किसी को भी पार्टी का गमछा पहना कर जेसीसीजे का कार्यकर्ता बताना करे बंद , भाजपा प्रवेश किये लोगों का जेसीसीजे से नही कोई सम्बन्ध – विजय झाड़ी

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के 14 कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के दावे के बीच छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के जिला अध्यक्ष विजय झाड़ी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा की भाजपा और उनके नेता बीजापुर में पूरी तरह लाचार और बेबस हैं, इसीलिए भाजपा और उनके नेता जहां तहां से लोगों को लाकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के कार्यकर्ता बताते हुए उनका भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करवा रहे हैं। जनता कांग्रेस (जे) की बढ़ती लोक प्रियता से डरे भाजपाई जेसीसीजे की छवि खराब करने की नापाक कोशिश करते हुए अपने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को खुश करने का प्रयास किए हैं। जबकि सच्चाई यह है की केवल एक निष्क्रिय कार्यकर्ता जिन्हे पार्टी द्वारा निष्क्रियता के चलते पद से हटा दिया था, वही के जी सुधाकर ने भाजपा में प्रवेश किया है। भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद हमेशा झूठ ही परोसती है। भाजपा और उसके नेताओं को समझना होगा की झूठ ज्यादा नही चलने वाला सच हमेशा सामने आ जाता है। सच्चाई यह है की भाजपा ने जनता कांग्रेस (जे )के जिन 14 कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश करवाने का दावा कर रही है वह पूरी तरह झूठ और निराधार है। यह सब भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को दिखाने के लिए किया गया था।

विजय झाड़ी ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि ओम माथुर जी का बीजापुर दौरा पूरी तरह से विफल रहा ओम माथुर जी के दौरे के दौरान बीजापुर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नदारद रहे जो की भाजपा के बेबस और लाचार होने का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *