बीजापुर में 5 दिवसीय माहवारी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बीजापुर :- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में 5 दिवसीय माहवारी जागरूकताअभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम में डीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत गांव में उपस्थित इंटर्न समीक्षा एवं मौसमी के द्वारा गांव के महिलाओ एवं बच्चो को माहवारी सम्बंधित जानकारी देने के लिए धनोरा के आंगनवाड़ी में एकत्रित किया गया जिला कार्यालय से उनके सहयोग के लिए वर्ल्ड विज़न युनिसेफ से पदस्थ जिला समन्वयक शानू बिस्वास भी उपस्थित होकर सभी महिलाओ और बच्चो को माहवारी एवं स्वछता से सम्बंधित जानकारी दी गई | मौसमी एवं समीक्षा के द्वारा धनोरा के सरपंच हरीहर साहनी के सहयोग से वहां उपस्थित सभी को होने वाले फायदे को भी समझाया गया |
