वाहनों की तलाशी के दौरान एक माओवादी सदस्य हुआ गिरफ्तार, सीआरपीएफ 85 बटालियन की कार्यवाही
बीजापुर :- जिले के चेरपाल में स्थित सीआरपीएफ 85 बटालियन की इको कम्पनी द्वारा 1/6/2023 को चेरपाल स्थित पीएचसी के सामने बीजापुर गंगालूर मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी के दौरान एक माओवादी आरपीसी सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।
सीआरपीएफ 85 बटालियन से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून 2023 को सूचना के आधार पर कम्पनी कमांडर सुनील कुमार, सहायक कमांडेट के नेतृत्व में जवानों की एक टुकड़ी पीएचसी चेरपाल के नजदीक आने जाने वाहनों की निगरानी व तलाशी के लिए नाका लगाया गया । इसी दौरान गंगालूर से आने वाली पिकप वाहन सीजी-20-जे 7332 जिसमे 30-40 ग्रामीण सवार थे कि जांच की गई । वाहन में सवार सभी ग्रामीणों की उनके पास मौजूद परिचय पत्र के अनुसार सघन जांच करने पर मुन्ना पुजारी पिता कन्ना पुजारी निवासी चोखापाल, थाना गंगालूर को गिरफ्तार किया गया और थाना गंगालूर से सत्यापन कराया गया , सत्यापन के अनुसार वह कमकानार-चोखापाल- मैरिवाड़ा आरपीसी का सक्रिय सदस्य निकला और उसके विरुद्ध एक वारंट भी लंबित पाया गया । जिसके बाद सम्बंधित थाना के सुपुर्द कर दिया गया । परिचालन में शामिल 85 बटालियन के जवानों की वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सफलता की भूरी भूरी प्रशंसा भी की गई ।
