डिप्टी सीएम सिंहदेव जल्द आएंगे बस्तर


जगदलपुर :- बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने 6 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से उनके रायपुर स्थित निवास में भेंट की। पत्रकारों ने उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर गुलदस्ता भेंटकर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। श्री सिंहदेव ने कहा कि बस्तर के पत्रकारों का शासन को हमेशा सहयोग मिलता आया है। पिछले प्रवास में पत्रकार भवन आकर मैंने आप लोगों से विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की थी। आने वाले दिनों में बस्तर प्रवास में आप लोगों से पुन: योजनाओं के साथ आगामी चुनाव पर भी चर्चा होगी। डिप्टी सीएम को शुभकामनाएं देने पहुंचे पत्रकारों में बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल, सचिव धर्मेंद्र महापात्र, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, सह सचिव रितेश पांडेय, सह सचिव अशोक नायडू, वरिष्ठ सदस्य संजीव पचौरी, केशव सल्होत्रा, श्रीनिवास रथ, बादशाह खान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *