विधायक दफ्तर में मनाया गया मदरसा बोर्ड सदस्य का जन्मदिन



जगदलपुर :- शनिवार शाम विधायक कार्यालय में छ्ग मदरसा बोर्ड के सदस्य मो. शकील रिजवी का जन्मदिन उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने विधायक कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व छग राज्य मदरसा बोर्ड सदस्य मो. शकील रिजवी से केक कटवाया। इससे पूर्व श्री रिजवी को बुके भेंट किया गया।

केक काटने के पश्चात श्री रिजवी को मिठाई व केक खिलाकर हर्ष- उल्लास से जन्मदिन मनाया गया। श्री जैन के सहयोगियों ने बारी-बारी से शकील रिजवी का मुंह मीठा कराया तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यालय में उल्लासपूर्ण वातावरण में जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान रामशंकर राव, होरी मंडल, सुरेन्द्र झा, केसर चेरपा, कनकदेई नाग, सायमा अशरफ, राजेश राय, कमलेश पाठक, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, जफर अली, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, अवधेश झा, धीरज पटेल, मोइन कुरैशी, अक्कू खान, सिराज खान, श्री शकील रिजवी के सुपुत्रद्वय सोहेल व साहिल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *