पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
जगदलपुर :- पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों का एक विशाल संगठन है, जो संगठन से जुड़े पत्रकारों की एकता और सक्रियता के लिए प्रसिद्ध है। महासंघ के प्रदेश पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं संगठन से जुड़े पत्रकारों का सम्मान समारोह का आयोजन महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज समता कालोनी रायपुर में किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की।
संस्थापक ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उनसे दायित्व के अनुसार कार्य करने का आग्रह किया। बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, जगदलपुर, बालोद, जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़, गरियाबंद एवं रायपुर जिले से पहुंचे पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। रायगढ़ जिले के पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव को श्री शर्मा ने संगठन का पंजीयन प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को भी सम्मान स्मृति चिन्ह एवं नियुक्ति पत्र भेंट किए। विधायक सत्यनारायण शर्मा ने अपने बीच पत्रकारों की इतनी बड़ी संख्या देखकर कहा कि आज आपके बीचमिले इस सम्मान से अभिभूत हूं, क्योंकि कार्यक्रम का स्वरूप ही सम्मान का है। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक विश्व प्रकाश शर्मा, रमेश बेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद, अमर सदाना, प्रदेश कोषाध्यक्ष निहारिका श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव प्रताप नारायण बेहरा, सैय्यद वली आजाद, प्रदेश सदस्य नवनीत श्रीवास्तव, संभाग उपाध्यक्ष प्रोनित दत्ता, रायपुर जिला प्रभारी रमीजा परवीन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंग चड्डा (बन्नी) को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंच संचालन शशिकांत यादव ने किया। बिलासपुर संभाग अध्यक्ष शेख इस्माईल, कोंडागांव जिलाध्यक्ष सुनील यादव, नारायणपुर जिलाध्यक्ष विक्रम हलदार, बालोद जिलाध्यक्ष बोधन भट्ट, रायगढ़ जिलाध्यक्ष पंचम सिंह ठाकुर, सीमा दुबे, भारती बघेल प्रशांत सहाय, एकांत चौहान, मुकेश टिकरिहा, शोएब जकारिया, प्रदीप राय, अभिषेक सिंह, गिरीश गुप्ता, शंकरानंद शर्मा, अनिल आहूजा तथा समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
अगस्त में होगा संभागीय शपथ ग्रहण
बस्तर जिले से संभागीय संरक्षक नसीम कुरैशी के नेतृत्व में अध्यक्ष लक्ष्मण पिल्ले, जिला पदाधिकारी केमेंद्र सिंह ठाकुर, पूरन सिंह बघेल पवन कुमार नाग, भुजबल बघेल नीलांबर भद्रे उपस्थित थे। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बस्तर जिले से पहुंचे पत्रकारों का सम्मान किया। संभागीय पत्रकार महासंघ बस्तर के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अगस्त के प्रथम सप्ताह में जगदलपुर में होगा। संभागीय स्तर पर नियुक्तियां जल्द की जाएंगी।