मनाई गई बस्तर टाईगर महेंद्र कर्मा की जयंती



जगदलपुर :- बस्तर टाईगर शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती 5 अगस्त को यहां कोंग्रेस भंवन में सादगी व गरिमा के साथ मनाई गई। ततपश्चात शहर के हृदय स्थल झंकार चौक पर वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शहीद महेंद्र कर्मा की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा कि शहीद महेंद्र कर्मा छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेताओं में से थे। परिवर्तन यात्रा के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए झीरम नरसंहार में उन्होंने भी अपने प्राणों की आहुति दी। आज उन्हीं की जयंती पर हम सभी लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करने एकत्रित हुए हैं।बस्तर टाईगर शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर की आवाज़ हुआ करते थे। उनकी कार्य करने की शैली अदभूत थी। वाकई उन्होंने एक टाईगर की तरह बस्तर में अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर यशवर्धन राव, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू, चंद्रभान झाड़ी, समस्त पार्षद, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, छबिलाल तिवारी, राकेश सिंह, नरेंद्र तिवारी, लता निषाद, श्वेता बघेल, गौरनाथ नाग, जाहिद हुसैन, अंगद त्रिपाठी, गिरी, राजेश राय, साकेत शुक्ला, महेश द्विवेदी, रोजविन दास, महेश ठाकुर, अंकित सिंह, नीलम कश्यप, सोनू कश्यप, उस्मान रज़ा, मेराज खान,अभिषेक नायडू, संजू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अग्रवाल, बाला, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *