सोमवार को विधायक जैन ने देवड़ा मंदिर में की पूजा



जगदलपुर :- संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन श्रावण माह के पंचम सोमवार को ओडिशा सीमा से लगे देवड़ा झाड़ेश्वर शिव मंदिर सपत्नीक पहुंचकर पूजा- अर्चना की। उन्होंने बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ के सुख-शांति- समृद्धि की कामना की।

दोपहर बाद जगदलपुर से देवड़ा पहुंचे श्री जैन ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधिवत पूजा की। पूजा पश्चात मंदिर परिक्रमा की और वहां पहुंचे अनेक श्रद्धालुओं से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम पूछा। साथ ही मंदिर परिसर में निवासरत कुष्ठ रोगियों से चर्चा कर उन्हें राज्य की भूपेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का आधिकारिक लाभ लेने प्रोत्साहित किया। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, संतोष सिंह, निर्मल जैन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *