मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे विधायक जैन के घर



जगदलपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को जगदलपुर प्रवास के दौरान संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के निवास पहुंचकर श्री जैन और उनके परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने विधायक श्री जैन के अनुज संतोष बुरड़ के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। संतोष बुरड़ का कुछ दिनों पूर्व निधन हो गया था। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने जैन परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर रेखचंद जैन के पारिवारिक सदस्य गौतम चंद, रमेश, अनिल, अमन, जिनेश, विवेक जैन के अलावा महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य मलकित सिंह गैदू एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *