मणिपुर घटना के विरोध में मसीही समाज ने निकाला शांति रैली

जगदलपुर :- मणिपुर मे किये गये आदिवासियों के ऊपर अमानवीय क्रत्य के विरोध में सेंट जोसफ कैथेड्रल महागिरजाघर (कैथोलिक चर्च) एंव चन्दैया मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिस्कोपल (लाल चर्च) के संयुक्त तत्वावधान मे सर्व मसीह समाज के द्वारा शांति रैली का आयोजन किया गया है शांति रैली रविवार 13-8-23 को दोपहर 2:00 बजे मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लालचर्च मैदान से निकाली जाएगी जो शहर के मार्गो से गुजरेगी लालचर्च मैदान से आकशवाणी के सामने से गुरुगोविद चौक संजयबाजार चौक से मिताली चौक गोल बाजार चौक से स्टेट बैक.चौक से चांदनी चौक से कमिश्नर आफिस के सामने से होती हुई लालचर्च मैदान मे संपन्न होगी इस रैली मे सभी सर्व मसीह समाज के चर्च भाग ले रहे है रैली मे ग्रामीण एंव शहरवासी बडी संख्या मे भाग लेगे विगत कई दिनो से इसकी तैयारी चल रही है रैली उपरांत देश की महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा उक्त जानकारी सर्व मसीह समाज के प्रवक्ता निखील राज एंव रत्नेश बेंजमिन के द्वारा दी गई है !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *