राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे व प्रदेश अध्यक्ष बैज भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने जाएंगे जांजगीर

रायपुर :- रविवार 13 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 11.50 बजे छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है, जिनकी अगुवानी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज माना विमानतल पर करेंगे ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के स्वागत कार्यक्रम के बाद 12.20 बजे दोपहर को माना विमानतल से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे व प्रदेश अध्यक्ष बैज हेलीकाफ्टर से जांजगीर के लिए प्रस्थान करेंगे । जहां 1.30 बजे पुलिस लाईन खोखरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में भाग लेंगे । जांजगीर से राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष 3.20 बजे हेलीकाफ्टर से रवाना होकर 4.00 बजे माना विमानतल पहुंचेंगे । जहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *