कांग्रेस भवन में दीपक बैज आज करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर :- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज किसी राष्ट्रीय पर्व पर पहली बार 15 अगस्त को तिरंगा फहराएंगे। पीसीसी कार्यालय में इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि घोष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सुबह 8.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, व अन्य विभागों एवं सेवादल के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। राष्ट्र गान होगा एवं पीसीसी चीफ श्री बैज पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे।
