सुशील मौर्य के समक्ष सरपंच व 32 लोग कांग्रेस में शामिल



जगदलपुर :- जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन जगदलपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के समक्ष ग्राम पंचायत जमावाड़ा -2 के सरपंच ललित कश्यप सहित 32 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। श्री मौर्य ने नव प्रवेशित लोगों को कांग्रेसी गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कांग्रेस में आए लोगों को पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य और आचरण करने की सलाह दी तथा उनसे आग्रह किया कि पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में लोगों को लाएं और प्रदेश में फिर से भरोसे वाली कांग्रेस की सरकार लाने में योगदान दें। सरपंच ललित कश्यप, सोनित कश्यप, सुक्रु मंडावी, सदा मंडावी, पाकलू मंडावी, कमलोचन मंडावी, ईश्वर, राजू कश्यप सहित सभी 32 लोगो ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश किया। इस दौरान जगदलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, नानगुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल शर्मा, उमाशंकर शुक्ला, अतिरिक्त शुक्ला, संतोष यादव, उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश चौधरी, जनपद सदस्य धनसिंह नाग, बोटीराम सहित कई नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *