पिल्लूर में खुला बीजापुर जिले के 24वां थाना



जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के दुर्गम क्षेत्र रहे इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलवाद के सफाये के बाद शासन-प्रशासन की पहुंच बढ़ाने और ग्रामीणों को सुरक्षा व सुगम न्याय उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पील्लूर में नया थाना खोला गया है। इसका शुभारंभ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने किया। यह बीजापुर जिले का 24वां थाना है। इस थाना क्षेत्र में कुल 15 ग्राम शामिल होंगे। उप निरीक्षक हनीफ खान को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
थाना खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य कविता कोरम, जनपद अध्यक्ष सरिता कुडे़म, जनपद उपाध्यक्ष गणपत नीलम, जनपद सदस्य दिनेश मड़े, सरपंच बड़े काकलेर, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर बद्रीनारायण मीणा, सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता, सीआरपीएफ 214वीं वाहिनी के कमांडेंट मनीष शर्मा, सीआरपीएफ 22वीं वाहिनी के कमांडेंट रणदीप सिंह, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर सुदेश सुरवाड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार मीणा, एसडीओपी भोपालपटनम सिद्धार्थ चौहान, एसडीओपी फरसेगढ़ अमन लखीसरानी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *