वन विभाग द्वारा ट्रेक्टर पकड़े जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है, वाहन मालिक ने लगाया 50 हजार रिश्वत मांगे जाने का आरोप

बलरामपुर (विकाश केसरी):- सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घाघरा से ट्रैक्टर वन विभाग के द्वारा पकड़े जाने को लेकर विवाद गहराते जा रहा है जहां टेक्टर मालिक के द्वारा खाली ट्रैक्टर पकड़कर 1 माह से अधिक समय से ट्रैक्टर को रखे जाने का आरोप वन विभाग पर लगाया वही रेंजर एवं वन विभाग के अन्य कर्मचारी के विरुद्ध थाना में ट्रैक्टर मालिक के द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर ट्रैक्टर लूटे जाने का भी आरोप लगाया है। वही इंटरनेट मीडिया पर एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सेमरसोत अधीक्षक कार्यालय के एक बाबू के द्वारा छोड़े जाने की एवज में 50 हजार रुपय की मांग की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोचली निवासी सुनील गुप्ता पिता बेचन प्रसाद उम्र 35 वर्ष का ट्रैक्टर सीजी 15 ae0185, 27 सितंबर को सुबह 8:30 बजे के करीब ग्राम घाघरा मुर्गी बीट खेत में डालने के लिए लेने हेतु गया था। सुनील गुप्ता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान वन विभाग के रेंजर एवं अन्य स्टाफ बस्ती में आकर खाली ट्रैक्टर से चाबी छीन लिए एवं वन विभाग कार्यालय बलरामपुर ले जाने लगे। जिसके बाद से आज तक ट्रेक्टर बलरामपुर वन विभाग के कार्यालय में खड़ा है जिसे अभी तक नहीं छोड़ा गया है सुनील गुप्ता ने कहा कि मेरे आजीविका का प्रमुख साधन ट्रैक्टर ही था जिसे अनावश्यक रूप से वन विभाग के द्वारा पकड़ कर रखा गया है। जिसे पूरा परिवार मानसिक रूप से भी परेशान हो रहा है एवं आर्थिक रूप से स्थिति दयनीय हो गई है।

अधीक्षक कार्यालय के बाबू के द्वारा 50 हजार मांगे जाने का ऑडियो हुआ इंटरनेट मीडिया पर वायरल……. सेमरसोत अभ्यारण बलरामपुर के अधीक्षक कार्यालय के बाबू के द्वारा कथित रूप से ट्रैक्टर को छोड़े जाने को लेकर ₹50000 मांगे जाने का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल ऑडियो में अधीक्षक कार्यालय के बाबू के द्वारा कहा जा रहा है कि कोई भी ट्रैक्टर बिना ₹50000 लिए नहीं छोड़ा हूं पता कर लो जबकि बाबू से ₹25000 में छोड़े जाने की बात कही जा रही है। परंतु बाबू के द्वारा बार-बार ₹50000 से कम में काम नहीं होने की बात कहते हुए राजसात वाहन कर दिए जाने की धमकी भी दी जा रही है।

पूर्व में भी लगे थे अवैध वसूली के आरोप…….

पूर्व में भी सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र से वाहनों को पकड़कर फिर उनसे विभाग के द्वारा अवैध वसूली का आरोप पहले भी लगा वही अधीक्षक कार्यालय के बाबू के वायरल हुए हुए ऑडियो से भी इस बात की पुष्टि हो रही है कि वाहन पकड़े जाने के बाद किस प्रकार से अवैध वसूली की जाती है।

ट्रैक्टर को लूटे जाने का आरोप लगाते हुए थाने में की शिकायत…… ट्रैक्टर मालिक के द्वारा थाना में आवेदन प्रस्तुत कर रेंजर एवं अन्य लोगों के विरुद्ध ट्रैक्टर से चाबी लूटकर ट्रैक्टर लेकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन प्रस्तुत किया है।

इस संबंध में सेमरसोत अभ्यारण के अधीक्षक ने कहा कि ऑडियो मेरे को अभी नहीं मिला है सीसीएफ के द्वारा बताया गया था वही ट्रैक्टर के संबंध में अधीक्षक ने कहा कि ट्रैक्टर सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र से पकड़ा गया है ट्रैक्टर में बालू लोड था परंतु वन विभाग के लोगों को देखकर बालू को खाली कर दिया गया जिसके बाद भी ट्रैक्टर में 10-12 तगाड़ी बालू था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *