सांसद संतोष पाण्डेय ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात
कवर्धा,,,राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री संतोष पांडेय जी ने आज दिनांक 14 दिसंबर को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव जी से मुलाक़ात की। उन्होंने डोंगरगढ़ से कटघोरा तक प्रस्तावित एवं बहुप्रतीक्षित नवीन रेल लाइन निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के संबंध में चर्चा की। माननीय मंत्री महोदय ने इस संबंध में अधीनस्थ अधिकारी से चर्चा कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। सांसद जी ने भगत की कोठी, बिलासपुर से नागपुर तक संचालित वन्दे भारत ट्रेन का डोंगरगढ़ स्टेशन एवं पुरी-गांधीधाम तथा पुरी-अजमेर ट्रेन के राजनांदगांव स्टेशन में ठहराव हेतु पत्र सौंपकर आग्रह किया।
