राधाकृष्ण गुप्ता को शौंडिक समाज ने दी श्रद्धांजलि


जगदलपुर। बस्तर संभाग शौंडिक समाज ने 14 जनवरी सामाजिक भवन में शोकसभा का आयोजन कर समाज के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी राधाकृष्ण गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री गुप्ता का निधन 3 जनवरी को हो गया। राधाकृष्ण गुप्ता ने समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके कार्यों व योगदान को याद किया गया। शोकसभा में समाज के संभागीय अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, संस्थापक सदस्य अनिल प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, सुनील प्रसाद गुप्ता, अभय मिश्रा, रोहित त्रिवेदी,अभय मिश्रा पंडित, श्री साव सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *